Home » बुलंदशहर » राधा सिरोही बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

राधा सिरोही बनीं भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर  : 2 / नवंबर / 2026 :    भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए राधा सिरोही को भाजपा महिला मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष राधा सिरोही ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कल्पना वर्मा और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के अनुभव व ऊर्जा के साथ महिला मोर्चा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम किया जाएगा। उनका संकल्प है कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाएं और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।

राधा सिरोही की नियुक्ति पर क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के फैसले की सराहना की।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment