Home » बुलंदशहर » CATC-52 शिविर का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

CATC-52 शिविर का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स सम्मानित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 2 / नवंबर / 2026 :    39 यूपी बटालियन एनसीसी, खुर्जा के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (CATC-52) का सोमवार को भारत विकास परिषद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कालिंदी कुंज, खुर्जा में सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर में एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, अलीगढ़ के अंतर्गत आने वाली विभिन्न बटालियनों के कैडेट्स ने प्रतिभाग कर सैन्य प्रशिक्षण एवं विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में हिस्सा लिया।

समापन समारोह में कैंप कमांडेंट कर्नल मनु तिवारी, SM ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं टीम भावना के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने शिविर के दौरान कैडेट्स के उत्साह और प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रशिक्षण से प्राप्त अनुभवों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शिविर के दौरान आयोजित प्रशिक्षण गतिविधियों, खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं अन्य प्रतिस्पर्धात्मक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को कैंप कमांडेंट ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

दस दिवसीय शिविर में कैडेट्स को ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण, फायरिंग, शारीरिक प्रशिक्षण, योग, खेलकूद, साइबर सुरक्षा, अग्निशमन एवं जागरूकता संबंधी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही शैक्षिक भ्रमण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से कैडेट्स के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया गया।

समारोह में उप कैंप कमांडेंट, एएनओ, सूबेदार मेजर, पीआई स्टाफ, जीसीआई, प्रशिक्षक स्टाफ एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से शिविर का सफल आयोजन संपन्न हुआ।

शिविर ने कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आपसी सौहार्द और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment