शिकारपुर : 2 / नवंबर / 2026 : शिकारपुर नगर के मोहल्ला मौथपुरा निवासी पंकज शर्मा को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान एवं किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ललित कुमार ने की।
पंकज शर्मा लंबे समय से क्षेत्र में किसानों और आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर शासन-प्रशासन तक पहुंचाते आ रहे हैं। पिछले कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत पंकज शर्मा की सक्रियता, जनसेवा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

पंकज शर्मा को जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। वहीं, पंकज शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। किसानों के हितों की रक्षा और क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करते रहेंगे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










