Home » मनोरंजन » बुलंदशहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित पॉश इलाके आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात बेखौफ दबंगों ने जमकर गुंडागर्दी की

बुलंदशहर की सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित पॉश इलाके आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात बेखौफ दबंगों ने जमकर गुंडागर्दी की

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर ! सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित पॉश इलाके आवास विकास प्रथम में दिवाली की रात बेखौफ दबंगों ने जमकर गुंडागर्दी की। पटाखों के विवाद को लेकर पड़ोसियों में शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की और जमकर ईंट-पत्थर बरसाए। दबंगई की यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात मुकेश प्रधान और उसके बेटे घर के बाहर रॉकेट छोड़ रहे थे। पड़ोसी राकेश अरोड़ा ने रॉकेट उनकी तरफ आने और सुरक्षा का हवाला देते हुए ऐसा करने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर मुकेश प्रधान और उसके परिजनों ने आपा खो दिया और राकेश अरोड़ा के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

​हंगामा बढ़ता देख जब बीच-बचाव करने पड़ोसी पुष्पेंद्र चौधरी और शोभित अग्रवाल पहुंचे, तो दबंगों ने उन पर भी लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने राकेश अरोड़ा के घर का मुख्य गेट जबरन तोड़ दिया और परिसर में घुसकर तोड़फोड़ की। दबंगों ने घर पर ताबड़तोड़ ईंट-पत्थर भी बरसाए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

​घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकेश प्रधान, उसके बेटे अभिषेक, विवेक, दीपक, नवनीत, कुणाल और रानी सहित कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल 5 आरोपियों का भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 170 के तहत चालान कर दिया है।

​मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में शामिल अन्य नामजद व अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। किसी भी सूरत में शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment