डासना जेल में सपा नेता ने की आजम खान से मुलाकात, बोले- लगातार किया जा रहा उत्पीड़न, अब न्यायालय से ही न्याय की उम्मीद
गाजियाबाद।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ गाजियाबाद स्थित डासना जेल पहुंचे। यहां उन्होंने जेल में बंद समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात की। मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने आरोप लगाया कि आजम खान का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है और उनके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान को विश्वविद्यालय बनाने और मुस्लिम होने की सजा भुगतनी पड़ रही है।

मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें अब केवल न्यायालय से ही न्याय मिलने की उम्मीद है।

शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी के साथ थे, आज भी हैं और आगे भी पार्टी के साथ रहेंगे। आजम खान की इच्छा है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि आजम खान के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जो राजनीतिक उत्पीड़न का हिस्सा है। शिवपाल यादव ने विश्वास जताया कि न्यायालय से उन्हें राहत मिलेगी और उनके साथ न्याय होगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









