21, 22, 28 और 29 नवंबर को बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ, निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
गाजियाबाद। KRJ NEWS ! विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार मॉंदड़ ने बीएलओ और सुपरवाइजर्स को कार्यशैली में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बीएलओ को चार प्रमुख मंत्र देते हुए कहा कि सबसे पहले संबंधित ऐप का सही तरीके से संचालन सुनिश्चित किया जाए। दूसरे, निर्धारित रजिस्टर में सभी आवश्यक प्रविष्टियां शत-प्रतिशत दर्ज की जाएं। तीसरे, प्रत्येक बीएलओ प्रतिदिन कम से कम 50 घरों तक पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क करे। चौथे, निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अभियान का कार्य पूरा किया जाए।

जिलाधिकारी ने बताया कि 17 से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान के विशेष दिवस 21, 22, 28 और 29 नवंबर निर्धारित किए गए हैं। इन दिनों सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन कराने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं में सहयोग करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिम्मेदारी में कमी पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।









