Home » शिक्षा » एकेपी पीजी कॉलेज में अभिविन्यास कार्यक्रम “विद्यारंभ “आयोजित

एकेपी पीजी कॉलेज में अभिविन्यास कार्यक्रम “विद्यारंभ “आयोजित

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा/०४ अक्टूबर २०२३ : आज ए के पी पी जी कॉलेज खुर्जा में नई शिक्षा नीति के तहत नव प्रवेशित बी ए प्रथम सेमेस्टर की समस्त छात्राओं का अभिविन्यास कार्यक्रम “विद्यारंभ “आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़ , वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती नीलू सिंह व डॉ बीना माथुर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । कार्यक्रम के आरंभ में कॉलेज के विभिन्न आयामों को दर्शाती हुई एक डॉक्यूमेंट्री का प्रेजेंटेशन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका व एन ई पी कोऑर्डिनेटर श्रीमती नीलू सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य कॉलेज में प्रवेश लेने वाली सभी नवागंतुक छात्राओं को महाविद्यालय की गतिविधियों, अनुशासन, परीक्षा आदि से परिचित कराना व नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों से अवगत कराना है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो डिंपल विज़ ने महाविद्यालय में वर्ष भर होने वाली गतिविधियों की जानकारी छात्राओं को दी। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए 17 स्किल कोर्स चलाए जा रहे हैं।

समस्त शिक्षिकाओं ने विभागीय गतिविधि तथा विभिन्न समितियों के कार्यों से छात्राओं को परिचय कराया। प्राचार्या जी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रमुख उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मार्गदर्शन करते हुए क्रेडिट बैंक के बारे में विस्तार से बताया।इस कार्यक्रम में लगभग 300 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समस्त महाविद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This