खुर्जा/०४ अक्टूबर २०२३:खुर्जा नगर के जंक्शन मार्ग स्थित रामलीला मैदान में श्री रामलीला कमेटी (रजिस्टर्ड) द्वारा श्री रामलीला महोत्सव-2023 के भव्य आयोजन शुरू होने से पूर्व आज बुधवार को रामलीला मैदान में विधि विधान व मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन किया गया। यह भूमि पूजन पंडित वेद प्रकाश शर्मा जी द्वारा कराया गया,उन्होंने विधि विधान से पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खुर्जा विधायक श्रीमती मीनाक्षी सिंह जी रहीं। इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के प्रधान नवीन कुमार एडवोकेट जी,जनरल मैनेजर राजीव बंसल जी, महामंत्री नंद किशोर शर्मा जी कोषाध्यक्ष सचिन बंसल जी, मंत्री उमाशंकर अग्रवाल जी लीला इंचार्ज आशीष गोविल जी मंदिर इंचार्ज अशोक पालीवाल जी सह-बाड़ा इंचार्ज रवि अग्रवाल जी मीडिया प्रभारी डीसी गुप्ता जी, मीडिया संयोजक ललित गुप्ता जी मेला कोर्डिनेटर विनीत आर्य जी, मां काली शोभा यात्रा इंचार्ज वासुदेव शर्मा जी वन गमन इंचार्ज महेश पोद्दार जी अखाड़ा इंचार्ज,सतीश चंद्र शर्मा जी, स्टेज लीला इंचार्ज महेश भार्गव जी, संयोजक विकास वर्मा जी, प्रेम प्रकाश अरोरा जी, सहित दर्जनों लोग व रामलीला कमेटी के सदस्य भक्तगण मौजूद रहे।

![]()
