Home » धर्म » भागवत कथा का श्रवण कर लाभ उठा रहे भक्तगण

भागवत कथा का श्रवण कर लाभ उठा रहे भक्तगण

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा संवाददाता।

खुर्जा: खुर्जा नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रही देवी भागवत के द्वितीय दिवस पर कथा व्यास ने कथा का श्रवण कराते हुए बताया कि निद्रा देवी को खुर्जा वाली मैया ने अपनी गोद में सुला रखा है इसलिए देवी भागवत का श्रवण करने आए भक्तों को कथा के दौरान नींद नहीं आएगी उन्होंने कहा की सनातनी लोग पत्थर की पूजा नहीं करते हैं बल्कि उसे पत्थर में विराजमान एक उत्तम अंश की पूजा करते हैं भक्ति स्वयं मां जगदंबा है वही कथा का श्रवण कराते हुए बताया की मां भगवती स्त्री व पुरुष से परे हैं वह एक दिव्य ज्योति पुंज हैं कथा के दौरान कथा व्यास के साथ मौजूद उनके सहयोगियों द्वारा अनेक सुंदर-सुंदर व मधुर भजन सुनाए गए जिस पर श्रोतागण जमकर झूमे कथा में निरंतर भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है वहीं कथा के द्वितीय दिवस में नगर के एसडीएम कमलेश गोयल द्वारा भी मंदिर प्रांगण में पधारकर कथा व्यास जी का आशीर्वाद लिया गया तथा उन्होंने भी कुछ समय के लिए कथा का श्रवण किया कथा के दौरान मुख्य यजमान डॉ शशि प्रभा त्यागी उपस्थित रही व्यवस्था में अध्यक्ष संजय वर्मा आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय गर्ग एडवोकेट अनिल महाराजा निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट महेश भार्गव डॉ विमल प्रताप सिंह के अलावा मंदिर मैनेजर पवन गर्ग राकेश सिंघल व कर्मचारी मूलचंद राघव सुशील कुमार रोबिन मुकेश कुमार मौजूद रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment