Home » राजनीति » यूपी में कानून लिया हाथ तो नहीं होगी खैर- गोपाल कृष्ण अग्रवाल

यूपी में कानून लिया हाथ तो नहीं होगी खैर- गोपाल कृष्ण अग्रवाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

केआरजे न्यूज़ ब्यूरो।

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश राज्य में कानून व्यवस्था के विरुद्ध काम करने वाले किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा, यह संदेश भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने आज बिलासपुर कस्बा थाना दनकौर जिला गौतम बुद्ध नगर के एक युवक वैभव सिंघल की हुई वारदात के संदर्भ में धरना स्थल पर दिया ।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी 30 जनवरी 2024 की शाम से गायब युवक वैभव सिंघल के परिजनों और कस्बा क्षेत्र के क्षेत्रवासियों द्वारा अंबेडकर स्थल पर दिए धरने में सम्मिलित हुए और परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा की आपका संघर्ष अवश्य सफल होगा ।

वहाँ मौजूद एस एच ओ से अब तक की पुलिस कार्रवाई की समीक्षा भी की।उन्होंने वहॉ उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया की मैं आपके साथ हूँ और इस घटना से पुलिस आयुक्त और गृह सचिव से बात करूँगा और माननीय मुख्यमंत्री जी को घटना से अवगत कराके प्रदेश को अपराधमुक्त करने और अपराधियों को नेस्तनाबूद करने के इरादे को पूरा करने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर भाजयुमो के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष नवीन कुमार,करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह, भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता श्री नागर, नोएडा वैश्य संगठन के अध्यक्ष विनय अग्रवाल, सुल्तान नागर, सचिन गोयल, सिकन्दराबाद व्यापार संगठन के निशांत गर्ग, रबूपुरा व्यापार संगठन के सुनील तायल, ग्रेटर नोएडा व्यापार संगठन के मनोज गर्ग आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This