खुर्जा: में श्री मैढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज ने , खुर्जा के तत्वाधान में 11 वां विशाल एवं भव्य श्री शिव कावड़ सेवा कैंप दिनांक 20 जुलाई 2025 को स्थान: वैध यज्ञदत्त आयुर्वेद महाविद्यालय, अग्रवाल फ्लाईओवर के पास खुर्जा में लगाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि श्री गोपाल दत्त वैध जी एवं विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज के महासचिव श्री रवि वर्मा गाजियाबाद, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, समाजसेवी रंजना सिंह एवं डीआईजी शशि गौतम आरपीएफ, राहुल राठी रहे। इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष हैप्पी बर्मा ने बताया कि यह समाज का 11वां शिविर है। जिसमें समाज के सभी व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होता है। शिविर के माध्यम से शिव भक्तों की सेवा बहुत ही तन मन धन से की जाती है। जिसमें शिव भक्तों को अल्पाहार, फल, दूध-चाय, दवाई, विश्राम आदि की भरपूर सेवा की जाती है। शिविर का समापन आज दिनांक 23 जुलाई, 2025 को बहुत ही भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर डीसी गुप्ता कांटे वालों ने बताया कि कावड़ यात्रा लाखों भक्तों द्वारा की जाती है शिवभक्त गंगोत्री, हरिद्वार, बृजघाट अनूपशहर आदि स्थानों से पवित्र गंगाजल आते हैं और अपने आसपास के शिवालयों में शिव पर जलाभिषेक करते हैं। यात्रा के दौरान भोले हर हर महादेव, जय भोले की बम-बम के जयकारे लगाते हुए जाते हैं। जिससे वातावरण गुंजायमान हो उठता है। ऐसा ही अलौकिक वातावरण “शिव कावड़ सेवा कैंप” में देखने को मिला।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।













1 thought on “मैंढ़ राजपूत स्वर्णकार समाज ने कैंप के माध्यम से की कावड़ सेवा”
नाइस very nice.