Home » राष्ट्रीय » प्रसार भारती ने डीडी फ्री डिश और बीआईएनडी योजना के क्षेत्रीय पहुंच का विस्तार किया

प्रसार भारती ने डीडी फ्री डिश और बीआईएनडी योजना के क्षेत्रीय पहुंच का विस्तार किया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

1.55 लाख से अधिक प्रकाशनों और 908 निजी टीवी चैनलों के साथ भारत के जीवंत प्रेस और मीडिया इकोसिस्टम का विस्तार हुआ

डीडी फ्री डिश पर 92 निजी और 50 डीडी चैनल उपलब्ध है, जिसमें कई क्षेत्रीय भाषाओं के चैनल भी शामिल हैं

यह जानकारी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज लोकसभा में दी  |भारत में एक जीवंत प्रेस और मीडिया इकोसिस्टम है, जिसमें हाल के वर्षों में विस्तार देखने को मिला है, जैसा कि नीचे उल्लेख किया गया है:

  • भारत के प्रेस रजिस्ट्रार जनरल के पास पंजीकृत प्रकाशनों की संख्या 2014-15 के 1.05 लाख से बढ़कर 2024-25 में 1.55 लाख हो गई है।
  • निजी सैटेलाइट टीवी चैनलों की संख्या भी 201415 के 821 से बढ़कर 202425 में 908 हो गई है।

अब तक, डीडी फ्री डिश पर 92 निजी चैनल और 50 दूरदर्शन चैनल उपलब्ध हैं। निजी और डीडी दोनों चैनल विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में संचालित होते हैं, जिससे देश भर में व्यापक दर्शकों तक पहुंच सुनिश्चित होती है। देश भर में प्रसार भारती के नेटवर्क का विस्तार, प्रसारण अवसंरचना एवं नेटवर्क विकास (बीआईएनडी) योजना 2021-26 के तहत एक सतत प्रक्रिया है। इस योजना के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश में तीन ट्रांसमीटर को अनुमोदित किया गया है। इनमें मंडी में 5 किलोवाट का ट्रांसमीटर और चंबा व धरमपुर में 1-1 किलोवाट का एफएम ट्रांसमीटर शामिल है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment