हिमाचल के मंडी जिले मे खाई में गिरी बस ,हादसे मे 7 की मौत ,15 गंभीर रूप से घायल।
हिमाचल प्रदेश : 25 /जुलाई /2025 : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में गुरुवार सुबह एक भीषण बस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा सरकाघाट उपमंडल के मसरान गांव के पास हुआ, जहां एक HRTC बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों, पुलिस और प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यह हादसा सरकाघाट-टारना गलू सड़क मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस नंबर HP 28A-1089 HRTC की थी और यह सरकाघाट से हमीरपुर की ओर जा रही थी। बस में लगभग 25 यात्री सवार थे। मसरान गांव के समीप एक तीखे मोड़ पर बस फिसल गई और करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












