Home » मनोरंजन » एक युवक के साथ तीन बाइक सवारों ने कि मारपीट , जाती सूचक शब्द किये थे इस्तेमाल

एक युवक के साथ तीन बाइक सवारों ने कि मारपीट , जाती सूचक शब्द किये थे इस्तेमाल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

शिकारपुर के पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट:तीन बाइक सवारों ने जाति सूचक शब्द कहे, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

बुलंदशहर के शिकारपुर थाना पहासू क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पेट्रोल भरवाने गए युवक के साथ तीन बाइक सवारों ने मारपीट की। साथ ही जाति सूचक शब्द कहकर गाली-गलौच भी की। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित युवक पहासू के मोहल्ला अशोक नगर का रहने वाला है। वह जब पेट्रोल लेने पहुंचा, तभी पहासू की ओर से तीन बाइक सवार आए। आरोपियों ने पहले पेट्रोल डलवाने के लिए युवक से उसकी बाइक हटाने को कहा। युवक ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौच करने लगे। इसके बाद उन्होंने जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए युवक के साथ मारपीट की। पीड़ित युवक ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उसने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाही की जाएगी।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This