बुलंदशहर : 4 / अगस्त / 2025 : आज खुर्जा के बिराज रेस्टोरेंट मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी नन्द उत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की गयी। इस अवसर पर श्री बसंत कानोडिया ने बताया कि श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट खुर्जा शाखा एवं श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मण्डल खुरजा के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को नंदोत्सव कार्यक्रम ब्रज रसिक श्रद्धेय श्री हीरा पागल गोस्वामी जी (बृजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज सेवायत अधिकारी) द्वारा नंदोत्सव एवं मधुर रसोत्सब का आयोजन किया जाएगा इस अवसर पर पीयूष अग्रवाल (कबाड़ी) ने बताया कि कार्यक्रम वाले दिन सर्वप्रथम हमारे खुरजा शहर के श्री स्वामी हरिदास संकीर्तन मण्डल के प्रभु प्रेमी भक्त अपने-अपने मधुर संकीर्तन से प्रभु के चरणों में हाजिरी लगाएंगे इस अवसर पर नवनीत गोयल ने बताया की कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए अंत में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की बधाई गाई जाएगी जिसमें 11 महिलाएं सिर पर बधाई की टोकरी लेकर गोकुल में बधाई देने आएंगी। नवीन बंसल (ऑटो पार्ट्स) ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाएगा जो की देखने में ऐसा लगेगा जैसे हम ब्रज में आ गए है हरिओम गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को सुंदर प्रसाद का वितरण किया जाएगा कार्यक्रम सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों की ओर से शहर की धर्म प्रेमी जनता से अपील की जाती है कि वे अपने इस कार्यक्रम में अपने ईस्टमित्रों एवं परिवार के साथ पधारे एवं सुंदर भजनों का आनंद प्राप्त कर बांके बिहारी के भजनों की मस्ती में झूम उठें। इस मीटिंग में श्री राम दिवाकर जी ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया एवं प्रमोद भारद्वाज (गुरुजी) ने सभी को धन्यवाद दिया। मीटिंग में श्री प्रमोद भारद्वाज(गुरुजी), सी पी वर्मा, बसंत कानोडिया, पीयूष अग्रवाल (कबाड़ी), नवनीत गोयल, नवीन बंसल (ऑटो पार्ट्स), हरिओम गुप्ता, संजय गर्ग(बिंदा वाले),अजय कौशल, अमन गोविल, कपिल अग्रवाल,रवि अग्रवाल, विकास वर्मा,राम दिवाकर जी,प्रदीप पंडित जी (पत्रकार) आदि सदस्य गण एवं सभी पत्रकार बन्धु मौजूद रहे आज खुर्जा के बिराज रेस्टोरेंट मे श्री कृष्ण जन्माष्टमी नन्द उत्सव कार्यक्रम को लेकर प्रेस वार्ता की गयी।
00
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












