Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में महिला को गिरा गिरा कर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बेरहमी से पिटाई की घटना।

बुलंदशहर में बच्चों के विवाद में महिला को गिरा गिरा कर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बेरहमी से पिटाई की घटना।

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 7 / अगस्त / 2025 :  गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव रिढ़ावली में बच्चों के बीच खेलने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस घटना में कुछ दबंगों ने एक महिला को सरेआम बेरहमी से पीट दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि महिला को लात-घूसों और डंडों से मारा जा रहा है। पीड़िता रेनू की शिकायत पर पुलिस ने रिढावली के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गुलावठी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनीता मलिक ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। सभी आरोपी पीड़िता के पड़ोस में ही रहते हैं। पीड़िता रेनू ने घटना का विवरण देते हुए बताया कि वह घास काटने गई थी। इसी दौरान उसे अपने बच्चे के रोने की खबर मिली। जब वह वापस पहुंची तो देखा कि पड़ोस में रहने वाले बच्चों की दादी उसके बच्चे को चप्पल मार रही थी। रेनू की उस महिला से बहस हुई, जिसके बाद वह महिला वहां से चली गई। लेकिन कुछ ही देर बाद उस महिला के घर से 6-7 लोग डंडे, तमंचे और तसला लेकर आए। उन्होंने रेनू पर हमला कर दिया। पहले उसका दुपट्टा उतारकर फेंक दिया। फिर उसके पेट में लात मारी और सिर पर डंडा मारा। रेनू के अनुसार उसके पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं।पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस प्रकार की घटनाएं समाज में बढ़ती हिंसा और कानून व्यवस्था की चिंताजनक स्थिति को दर्शाती हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment