बुलंदशहर : 11 / अगस्त / 2025 : बुलंदशहर के अहार क्षेत्र में गंगा की बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जहां चार मंदिर और तीन धर्मशालाएं बाढ़ के तेज बहाव में बह गई हैं। इनमें गंगा मंदिर, गुरु गोरखनाथ मंदिर, जाहरवीर बाबा मंदिर और हनुमान मंदिर शामिल हैं। इसके अलावा, दो धर्मशालाएं भी बाढ़ की चपेट में आकर बह गई हैं। – चार मंदिर और तीन धर्मशालाएं बाढ़ में बह गई हैं। बाढ़ से लोगो का काफी नुकसान हुआ है। हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। सिद्ध बाबा गंगा घाट मार्ग पर नवनिर्मित सीसी रोड का करीब 10 मीटर टुकड़ा भी तेज बहाव में बह गया है। पूरा खादर क्षेत्र जलमग्न हो गया है और गंगा घाट की ओर जाने वाले रास्तों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और बाढ़ की स्थिति पर नजर रखे हुए है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं। प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












