Home » बुलंदशहर » खुर्जा मे 12 फीट के अगजर ने बन्दर को निगला , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

खुर्जा मे 12 फीट के अगजर ने बन्दर को निगला , वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 12 / अगस्त / 2025 : खुर्जा क्षेत्र के गांव कलेना मे एक विशाल अजगर द्वारा बंदर को निगलने का वीडियो सामने आया है। स्थानीय लोगो ने घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। घटना के दौरान लोगो की भीड़ जमा हो गयी। अजगर की लम्बाई 11 से 12 फ़ीट बताई जा रही है। वहां के लोगो ने वन विभाग को सूचित किया। अजगर का ऐसा रूप देख के लोग सहम गए। लोगो का कहना है कि इस प्रकार कि घटना उनके गांव में पहली बार हुई है। सूचना मिलने के बाद मोके पर पहुंची देहात पुलिस। वन विभाग कि टीम ने अजगर को ले जा कर नहर में फेंक दिया। वन विभाग के अधिकारी आदित्ये सिंह ने बताया कि बारिश के कारण अजगर जंगलो से बाहर आ गये है अत्यधिक बारिश होने से जंगलो में पानी भर गया है। इसी कारण अजगर शिकार की तलाश में इधर उधर घूम रहे है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment