बुलंदशहर : 16 / अगस्त / 2025 : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खुरजा द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में माननीय सह जिला संघचालक श्री अनिल जी ने तिरंगा फहराया और देश की स्वतंत्रता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभावना की रक्षा करने के बारे में भी है। माननीय सह जिला संघचालक अनिल जी ने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ केवल अंग्रेज़ी शासन से मुक्ति नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रभावना की रक्षा करने के बारे में भी है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना ही इस भावना के लिए हुई कि राष्ट्र को एकात्म और सशक्त बनाया जाए। संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में सक्रिय भागीदारी की थी और इन्हीं आंदोलनों के चलते वे दो बार जेल भी गए थे। इस अवसर पर श्री सरवचन जी, श्री लोकेश जी और श्री सुदर्शन जी सहित समस्त स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












