बुलंदशहर /खर्जा । गाँव ईशनपुर ब्लाक खुर्जा, जिला बुलन्दशहर के मुख्य रास्ते की दुर्दशा और जल निकासी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया गया संबंधित अधिकारियों से इस समस्या के समाधान के लिए मांग की ।
समस्या के मुख्य बिंदु मुख्य रास्ता कच्चा होने के कारण बरसात में जलभराव और कीचड़ की समस्या बताया गया कच्चा रास्ता होने की वजह से प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और शिव मंदिर के श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।पानी भरने के कारण किसानों को अपनी फसली सामग्री लेकर मंडी या बाजार जाने में परेशानी होती है और उनका नुकसान होता है।
उन्होंने मांग की है कि मुख्य रास्ते को पक्का करने और नाली निर्माण के लिए संबंधित विभाग को प्रस्ताव भेजा जाए उन्होंने कहा कि सांसद महोदय और विधायक महोदय से इस समस्या के समाधान के लिए अनुरोध किया ।
– ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर इस समस्या का समाधान निकालने के लिए प्रयास करने की ग्रामीणों दुबारा बात की गई।
प्रदर्शन करने वालों में यह लोग मौजूद रहे,कोमल ठाकुर, रविन्द्र सिंह, तेजवीर सिंह, संजय सिंह, विकास ठाकुर, बन्टी सिंह, देवू सिंह, विपिन जादौन, ओमपाल सिंह, जोधपाल सिंह ,राजेन्द्र सिंह ,विनित ठाकुर समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।




![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












