Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में महिला पुलिस कर्मियों और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

बुलंदशहर में महिला पुलिस कर्मियों और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर में महिला पुलिस कर्मियों और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में गाजियाबाद जनपद का रहने वाला 15 हज़ार रुपए का इनामी गैंगस्टर बदमाश उमर पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उमर के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं और वह गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था।  मुठभेड़ स्याना थाने की महिला पुलिस कर्मियों की टीम और गैंगस्टर बदमाश उमर के बीच हुई। पुलिस ने उमर के कब्जे से तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद की। उमर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  पुलिस ने मिशन शक्ति-5 के तहत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान उमर को रोकने की कोशिश की। उमर ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और उमर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उमर को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment