Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में पुलिस की मिशन शक्ति -5 टीम और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ , बदमाश सुहेल हुआ लंगड़ा

बुलंदशहर में पुलिस की मिशन शक्ति -5 टीम और बाइक सवार बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ , बदमाश सुहेल हुआ लंगड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 28 / सितम्बर / 2025 :  बुलंदशहर में पुलिस की मिशन शक्ति-5 टीम और बाइक सवार बदमाश सुहेल के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में सुहेल के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। सुहेल के खिलाफ बुलंदशहर के अलग-अलग थानों में 16 मुकदमे दर्ज हैं। वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खुर्जा से अनूपशहर जा रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी,  सीओ अनूपशहर राम करन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने बदमाश के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की है। बदमाश सुहेल शातिर किस्म का चोर और लुटेरा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment