बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2025 : कोटा में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक नीट छात्रा प्राची चौधरी 6वीं मंजिल से गिर गई। उसे गंभीर चोटें आई हैं और उसकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। प्राची बुलंदशहर की रहने वाली है और पिछले दो साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। वह कोरल पार्क स्थित रॉयल एलीना हॉस्टल में रहती थी। प्राची शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे हॉस्टल की सीढ़ियों से गिर गई। उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई। इसके बाद उसे एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। प्राची के पिता बृजेश चौधरी ने बताया कि उनकी बेटी से शनिवार शाम 5 बजे बात हुई थी, जिसमें वह ठीक थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि प्राची सीढ़ियों से फिसलकर गिरी होगी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












