Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से झुलस गई 70 वर्षीय महिला , हालत गंभीर

बुलंदशहर में सिलेंडर फटने से झुलस गई 70 वर्षीय महिला , हालत गंभीर

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 5 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के औरंगपुर मीरपुर गांव में रविवार सुबह गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण हुए धमाके से एक 70 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलस गई। धमाका इतना तेज था कि घर का लिंटर भी गिर गया। महिला के बेटे प्रदीप ने बताया कि 18 सितंबर को सिलेंडर मंगाया गया था, जिसका प्रयोग तीन दिन पहले ही शुरू हुआ था। प्रयोग शुरू होते ही सिलेंडर में रिसाव की समस्या आ गई थी। महिला दयावती सुबह करीब साढ़े चार बजे चाय बनाने के लिए कमरे में गई थीं, जब माचिस जलाने पर धमाका हो गया। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment