बुलंदशहर : 19 / अक्टूबर / 2025 : बुलंदशहर के खुर्जा नगर क्षेत्र में एक युवक का लहूलुहान शव श्मशान घाट परिसर में मिला। मृतक की पहचान नेत्रपाल (30 वर्ष) के रूप में हुई है, जो जेवर क्षेत्र के गांव देवरार का निवासी था और पुताई का काम करता था। शव पर चोट के निशान थे और उसके चेहरे को भारी वस्तु से कुचल दिया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नेत्रपाल की मौत कैसे हुई। खुर्जा की सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। उन्होंने कहा कि हत्या का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












