Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

बुलंदशहर में 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर बदमाश पैर में गोली लगने से हुआ लंगड़ा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 3 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश जावेद को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया है। जावेद पर कई संगीन मामले दर्ज थे और वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था। मुठभेड़ में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से अवैध हथियार और चोरी की बाइक भी बरामद की है। आगे की कार्रवाई के लिए उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। जावेद एक शातिर गैंगस्टर अपराधी है, जिसके खिलाफ थाना छतारी में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना छतारी में अभियोग पंजीकृत कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This