Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में दिखा तेंदुआ , वीडियो वायरल , वन विभाग की टीम ने की बारीकी से जाँच

बुलंदशहर में दिखा तेंदुआ , वीडियो वायरल , वन विभाग की टीम ने की बारीकी से जाँच

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 27 / नवंबर / 2025 :  बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र के गांव खेड़ा में तेदुआ को लेकर हुई वायरल वीडियो के मामले में वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से की जांच लेकिन तेंदुए के कोई भी पैरों के निशान नहीं मिले। तेंदुए के दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग के सीओ आदित्य सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में एक वीडियो बिजनौर जिले का बताया जा रहा है साथ ही दूसरे वीडियो के अभी जांच की जा रही है कि क्या वह वीडियो इसी इलाके का है या नहीं , लेकिन फिर भी हमारी पूरी टीम इस पूरे इलाके की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए के दिखने के बाद ग्रामीण फिलहाल खेतों में जाने से बच रहे हैं और लाठी-डंडे लेकर जा रहे हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment