बुलन्दशहर : 29 / नवंबर / 2025 : बुलंदशहर में अब रोडवेज बसें शादी, पिकनिक और अन्य कार्यक्रमों के लिए बुक की जा सकती हैं। इसके लिए एक सप्ताह पहले एआरएम कार्यालय में आवेदन करना होगा और शादी का कार्ड भी लगाना होगा। बस की बुकिंग 400 किमी व 24 घंटे के लिए 27,808 रुपये में की जाएगी। बस की बुकिंग एक सप्ताह पहले करानी होगी। यदि बस 400 किमी से अधिक चलती है, तो किराया उसी के अनुरूप बढ़ जाएगा। बुलंदशहर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) परमानन्द ने बताया कि बस बुकिंग के लिए एआरएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र देना होगा। शादी के लिए बुकिंग कराने पर शादी का कार्ड भी संलग्न करना अनिवार्य होगा। निजी बस संचालक इतनी दूरी (400 किमी) के लिए 30 हजार रुपये से अधिक वसूल करते हैं, जबकि रोडवेज का किराया 27,808 रुपये निर्धारित किया गया है, जो यात्रियों के लिए किफायती विकल्प है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












