बुलन्दशहर : 3 / दिसंबर / 2025 : बुलंदशहर के जिला अस्पताल में एक 17 वर्षीय किशोरी ने पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थी, जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। चिकित्सकों को किशोरी की स्थिति देखकर संदेह हुआ और उन्होंने गहनता से पूछताछ की। किशोरी की मां ने गर्भावस्था से इनकार करते हुए केवल पेट दर्द के इलाज पर जोर दिया। प्रसव के बाद, किशोरी और नवजात बच्चे को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार पर मामला दबाने का आरोप लगाया गया है, क्योंकि किशोरी ने अपनी गर्भावस्था के बारे में परिजनों को नहीं बताया था। पुलिस ने बताया कि किशोरी का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण वह गर्भवती हुई थी। अब परिवार मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अजय पटेल ने पुष्टि की कि प्रसव जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हुआ था, जिसके बाद जच्चा-बच्चा को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












