बुलन्दशहर : 3 / दिसंबर / 2025 : आज दिव्यांग भारतीय संगठन खुर्जा की तरफ से दिव्यांग दिवस पर नई तहसील खुर्जा से खुर्जा ब्लॉक तक रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारम्भ एसडीएम खुर्जा प्रतीक्षा पांडेय व तहसीलदार सचिन वर्मा ने किया। खुर्जा ब्लॉक में 60 वर्षीय व्यक्ति या दिव्यांगों को निःशुल्क सहायता उपकरण जैसे कि व्हील चेयर, छड़ी, घुटने की बेल्ट, कमर की बेल्ट आदि वितरण किए गए। इस कार्यक्रम में दिव्यांग भारतीय संगठन खुर्जा के राष्ट्रीय अध्य्क्ष ड़ॉ वीरेंद्र सिंह ने दिव्यांग जनो के लिए सहायता उपकरणों की व्यवस्था की। तथा इनके साथ नरेश राघव देवराला , त्रिलोकचंद्र , मोहित राघव , मुकेश कुमार , रोहित कुमार , राजकुमार , रहीश , मुकेश सैनी , रशीद खा , जीवा राम , रिंकू कुमार , दिनेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












