बुलन्दशहर : 4 / दिसंबर / 2025 : बुलंदशहर के थाना स्याना पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों की पहचान विनय उर्फ तोता और सोहनपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया ट्रैक्टर, 2500 रुपये की नगदी, दो तमंचा, चार जिंदा कारतूस, चोरी के उपकरण और घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप बरामद किया है। इन आरोपियों ने बीते 16 नवंबर की रात नवीन मंडी से आधा दर्जन दुकानों में चोरी की थी और एक ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन आरोपियों को चौकी सराय नहर पटरी से गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों ही आरोपियों का लंबा चौड़ा आपराधिक इतिहास है और वे कई मामलों में वांछित थे। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












