मुरादाबाद : 7 / जनवरी / 2026 : मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में घने कोहरे के बीच एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा ठाकुरद्वारा-जसपुर मार्ग पर आरा मशीन के पास हुआ, जब तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ठाकुरद्वारा से अपने गांव जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान ओमकार (25) पुत्र विजय सिंह, राकेश (22) पुत्र इमरत सिंह और मुकेश (40) पुत्र रिशिपाल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के आधार पर वाहन की तलाश कर रही है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












