Home » उत्तर प्रदेश » खोपड़ी से खाया मांस , माँ और पत्नी को उतारा मौत के घाट , कुशीनगर में सिकंदर की दरिंदगी

खोपड़ी से खाया मांस , माँ और पत्नी को उतारा मौत के घाट , कुशीनगर में सिकंदर की दरिंदगी

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]
 उत्तर प्रदेश : 13 / जनवरी / 2026 :  उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी मां और पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और उनकी खोपड़ी का मांस खाया। आरोपी युवक का नाम सिकंदर है, जिसने अपनी पत्नी प्रियंका और मां रूना देवी की हत्या की। घटना के बाद सिकंदर ने उनके शव के टुकड़े छत से नीचे फेंके, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि सिकंदर नशे की हालत में था और उसने पत्नी के शराब पीने के विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। जब मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो सिकंदर ने उनकी भी हत्या कर दी। पुलिस ने सिकंदर को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जेल भेज दिया गया है। एसपी कुशीनगर केशव कुमार ने बताया कि पत्नी और मां की हत्या करने के मामले में आरोपी की बहन की प्राथमिकी पर केस दर्ज कर सिकंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment