Home » बुलंदशहर » दौलतपुर मे युवक पर धारदार हथियारों से हमला, गंभीर घायल

दौलतपुर मे युवक पर धारदार हथियारों से हमला, गंभीर घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 21 / जनवरी / 2026 :  बुगरासी क्षेत्र के गांव दौलतपुर कंला मे मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई हैं। दौलतपुर कंला निवासी मनोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता धर्मवीर सिंह बाजार से सामान लेकर बाईक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बच्चों को बचाते समय उनकी बाइक प्रमोद की पत्नी से छू गई। धर्मवीर सिंह ने फौरन अपनी गलती मान ली और घर को चले आये। कुछ देर बाद मौहल्ले के प्रमोद पुत्र ऊदल महेश पुत्र श्रीचंद व धर्मप्रकाश गाली गलौज करते आये और घर मे घुसकर मनोज के छोटे भाई पर जान से मारने की नीयत से धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह लहूलूहान हो गया और जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर मे गंभीर चोटे आई है। जब मनोज ने भाई को बचाने का प्रयास किया तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने आई उनकी मां धर्मवती को धक्का मारके नीचे गिरा दिया। स्थानीय पुलिस ने बताया कि घायल को मैडिकल परीक्षण को भेज दिया गया है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है । दोषियों को उनके किये की सजा दिलाकर कानून के होने का एहसास दिला दिया जायेगा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment