बुलंदशहर : 21 / जनवरी / 2026 : बुलन्दशहर में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मतदाता गहन संरक्षण अभियान (SIR) की प्रगति को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष दीपक दूल्हेरा ने किया। बैठक में विधायक संजय शर्मा, सी.पी. सिंह लोधी, लक्ष्मी राज सिंह एवं जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया मौजूद रहे। मंडल अध्यक्षों व पदाधिकारियों को अभियान की समीक्षा करते हुए फार्म-6 भरवाने के कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।
प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना ने कहा कि यह अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का महत्वपूर्ण प्रयास है और सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से इसमें जुटें। जिला अध्यक्ष विकास चौहान ने घर-घर संपर्क कर निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का आह्वान किया।
बैठक में जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












