आगरा : 31 / जनवरी / 2026 : आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां एक कंटेनर ने दो ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ, जब कंटेनर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी है। ये सभी जगन्नाथ यात्रा पर गए थे। ये सभी वापस ऑटो से आ रहे थे। ये लोग सहपऊ के रहने वाले हैं। आगरा कैंट स्टेशन पर उतरने के बाद ऑटो से ये सभी लोग घर जा रहे थे। रास्ते में ये हादसा हो गया। धन प्रसाद, विजय सिंह ,उदय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। धन प्रसाद को इमरजेंसी और विजय सिंह, उदय सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












