Home » बुलंदशहर » सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में रोज़गार मेले का आयोजन, 610 छात्रों ने लिया हिस्सा

सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में रोज़गार मेले का आयोजन, 610 छात्रों ने लिया हिस्सा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुरजा। सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक, खुरजा में बुधवार को इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट जोनल राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस एवं वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेधा फाउंडेशन लखनऊ और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बुलंदशहर के सहयोग से आयोजित इस मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थाओं के लगभग 610 छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। ​प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिया साक्षात्कार ​रोजगार मेले में देश की 10 से अधिक नामी कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से ​भवानी इंडस्ट्री (गुजरात), ​जय भारत मारुति लिमिटेड (गुरुग्राम), ​एसकेएच ग्रुप (मानेसर),

​राणे स्टीयरिंग इंडस्ट्रीज (गुजरात),

​ओरिएंट बेल (सिकंदराबाद), ​यूके पेंट्स और रॉलफार्म इंडस्ट्रीज ​इन कंपनियों ने मैकेनिकल (यांत्रिक), इलेक्ट्रिकल (विद्युत), ग्लास एंड सिरेमिक और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के छात्रों का साक्षात्कार लिया और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। ​उद्योग और संस्थान के बीच बढ़ेगी साझेदारी ​कार्यक्रम के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में ‘दादू पाटरी’ के एमडी नमन दादू और ‘मिन्हास इंडस्ट्री’ के एमडी गुलजीत मिन्हास ने इंडस्ट्री और शिक्षण संस्थानों के बीच के तकनीकी अंतर (Gap) को कम करने पर ज़ोर दिया सहायक निदेशक (उद्योग) अरुण यादव ने बताया कि एमओयू (MoU) के माध्यम से तकनीकी दक्षता को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान THDC इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (HR) ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मेधा फाउंडेशन के सहयोग से 5 से अधिक एमओयू भी हस्ताक्षरित किए गए। ​संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को पूरे मनोयोग से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था सेवायोजन अधिकारी, विभागाध्यक्ष करनपाल, डा0 प्रियंका सिंह, निक्की चौहान,अन्भा सिंह, सूचि चौधरी, मंजु सिंह, धरेन्दर सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, जे०लाल, राजेन्द्र सिंह, निशा माहुर, राम अवतार, प्रीती सिंह, अविनाश जैन आदि उपस्थित रहे।

सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक में रोज़गार मेले का आयोजन, 610 छात्रों ने लिया हिस्सा

​खुरजा। सेठ गंगा सागर जटिया पॉलिटेक्निक, खुरजा में बुधवार को इंडस्ट्रियल इंस्टीट्यूट जोनल राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस एवं वृहद रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेधा फाउंडेशन लखनऊ और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय बुलंदशहर के सहयोग से आयोजित इस मेले में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजकीय एवं अनुदानित पॉलिटेक्निक संस्थाओं के लगभग 610 छात्र-छात्राओं ने अपना हुनर दिखाया। ​प्रतिष्ठित कंपनियों ने लिया साक्षात्कार ​रोजगार मेले में देश की 10 से अधिक नामी कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से ​भवानी इंडस्ट्री (गुजरात), ​जय भारत मारुति लिमिटेड (गुरुग्राम), ​एसकेएच ग्रुप (मानेसर),
​राणे स्टीयरिंग इंडस्ट्रीज (गुजरात),
​ओरिएंट बेल (सिकंदराबाद), ​यूके पेंट्स और रॉलफार्म इंडस्ट्रीज ​इन कंपनियों ने मैकेनिकल (यांत्रिक), इलेक्ट्रिकल (विद्युत), ग्लास एंड सिरेमिक और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के छात्रों का साक्षात्कार लिया और उन्हें रोजगार के अवसर प्रदान किए। ​उद्योग और संस्थान के बीच बढ़ेगी साझेदारी ​कार्यक्रम के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में ‘दादू पाटरी’ के एमडी नमन दादू और ‘मिन्हास इंडस्ट्री’ के एमडी गुलजीत मिन्हास ने इंडस्ट्री और शिक्षण संस्थानों के बीच के तकनीकी अंतर (Gap) को कम करने पर ज़ोर दिया सहायक निदेशक (उद्योग) अरुण यादव ने बताया कि एमओयू (MoU) के माध्यम से तकनीकी दक्षता को कैसे बढ़ाया जा सकता है। इस दौरान THDC इंडिया लिमिटेड के डिप्टी जनरल मैनेजर (HR) ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में मेधा फाउंडेशन के सहयोग से 5 से अधिक एमओयू भी हस्ताक्षरित किए गए। ​संस्था के प्रधानाचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए छात्रों को पूरे मनोयोग से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार रहने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर संस्था सेवायोजन अधिकारी, विभागाध्यक्ष करनपाल, डा0 प्रियंका सिंह, निक्की चौहान,अन्भा सिंह, सूचि चौधरी, मंजु सिंह, धरेन्दर सिंह, सुधीर कुमार शर्मा, जे०लाल, राजेन्द्र सिंह, निशा माहुर, राम अवतार, प्रीती सिंह, अविनाश जैन आदि उपस्थित रहे।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This