Home » aligarh » अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खाली कराई गई कचहरी, SSP ने बताया मॉकड्रिल

अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से मचा हड़कंप, खाली कराई गई कचहरी, SSP ने बताया मॉकड्रिल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

अलीगढ : 16 / फरवरी / 2026 :  अलीगढ़ जिला कचहरी में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। भारी मात्रा में पुलिस बल और अधिकारियों के साथ खुद एसएसपी नीरज जादौन मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस बल के द्वारा जिला कचहरी को खाली कराया गया और सभी अधिवक्ताओं को बाहर निकाल दिया गया।

सभी अधिवक्ता बाहर सड़क पर इकट्ठा हो गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सवालिया निशान भी खड़े किए हैं। एसएसपी के द्वारा डॉग स्क्वायड और बम स्क्वॉड की टीमों से गहनता से जांच कराई गई। मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी नीरज जादौन ने बताया कि यह महज एक मॉकड्रिल था। उन्होंने बताया कि आपातकाल स्थिति से निपटने को लेकर जिला कचहरी कितनी देर में खाली कराई जा सकती है इसको लेकर अभ्यास किया गया था।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This