Home » आज की ताजा खबर » साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को खुर्जा देहात पुलिस ने वापस दिलाए 2.14 लाख रुपये

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को खुर्जा देहात पुलिस ने वापस दिलाए 2.14 लाख रुपये

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलन्दशहर (26 फरवरी, 2026): ऑनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के बीच बुलन्दशहर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना खुर्जा देहात पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक पीड़ित के खाते से उड़ाए गए 2.74 लाख रुपयों में से 2,14,000 रुपये वापस कराने में कामयाबी हासिल की है। अपनी मेहनत की कमाई वापस पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।

​​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम लखावटी मिर्जापुर निवासी राजेश भारती पुत्र गजराज सिंह के साथ बीते 10 दिसंबर 2025 को साइबर ठगी हुई थी। एक अज्ञात कॉलर ने इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से उनके खाते से 2,74,500 रुपये पार कर दिए थे। पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना खुर्जा देहात थाने पर दी, जिसके बाद साइबर हेल्प डेस्क ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन शिकायत दर्ज की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और बैंक से समन्वय स्थापित कर ठगी गई राशि को फ्रीज कराया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों से कुल 2,14,000 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस आ गए हैं। शेष धनराशि की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This