Home » उत्तर प्रदेश » गोरखपुर नगर निगम पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पहुंची भारी संख्या में महिलाएं

गोरखपुर नगर निगम पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पहुंची भारी संख्या में महिलाएं

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक,मंडल ब्यूरो, जीकेपी,बस्ती

गोरखपुर / 8 मार्च 2026 । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के

अधिकार, सम्मान और बराबरी की लड़ाई तेज करने का आह्वान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नगर निगम पार्क, गोरखपुर में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ बुद्धिजीवी असीम सत्यदेव, जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य राजेश साहनी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता मालती, तथा उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की नेता मीनू प्रजापति, पुष्पा राय, अर्चना शुक्ला और जंगल कौड़िया की चन्द्रकला सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।

वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के समान अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को हिंसा, भेदभाव, असमान वेतन और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके खिलाफ व्यापक एकजुटता और संघर्ष की जरूरत है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य विनोद भारद्वाज, नन्दू प्रसाद, शहर सचिव बजरंगी निषाद, वरिष्ठ माले नेता हरिद्वार प्रसाद, उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की चरगांवा क्षेत्र की नेता किरन साहनी, शहर अध्यक्ष नीतू, बबली सिंह, ज्योति सिंह, कौड़ी राम की सुधा द्विवेदी, शांति यादव, माले नेता पुष्पा चौहान तथा भाकपा (माले) की राज्य कमेटी सदस्य मनोरमा चौहान भी उपस्थित रहीं।

वक्ताओं ने आशा वर्करों सहित सभी मेहनतकश महिलाओं को सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक का दर्जा देने की मांग की तथा महिलाओं से अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन भाकपा (माले) के जिला सचिव राकेश सिंह ने किया।

जारीकर्ता

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा)

उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन

[8/3, 18:56] Thakur Mp Singh Rana: *गोरखपुर नगर निगम पार्क में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, पहुंची भारी संख्या में महिलाएं*

सुनील पाठक,मंडल ब्यूरो, जीकेपी,बस्ती
[8/3, 18:56] Thakur Mp Singh Rana: प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 8 मार्च 2026
स्थान: गोरखपुर
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के अधिकार, सम्मान और बराबरी की लड़ाई तेज करने का आह्वान
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नगर निगम पार्क, गोरखपुर में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) और उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ बुद्धिजीवी असीम सत्यदेव, जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, भाकपा (माले) के राज्य स्थायी समिति सदस्य राजेश साहनी, अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की नेता मालती, तथा उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की नेता मीनू प्रजापति, पुष्पा राय, अर्चना शुक्ला और जंगल कौड़िया की चन्द्रकला सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।
वक्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह दिन दुनिया भर में महिलाओं के समान अधिकार, सम्मान और न्याय की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज भी महिलाओं को हिंसा, भेदभाव, असमान वेतन और असुरक्षा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके खिलाफ व्यापक एकजुटता और संघर्ष की जरूरत है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाकपा (माले) जिला कमेटी सदस्य विनोद भारद्वाज, नन्दू प्रसाद, शहर सचिव बजरंगी निषाद, वरिष्ठ माले नेता हरिद्वार प्रसाद, उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन की चरगांवा क्षेत्र की नेता किरन साहनी, शहर अध्यक्ष नीतू, बबली सिंह, ज्योति सिंह, कौड़ी राम की सुधा द्विवेदी, शांति यादव, माले नेता पुष्पा चौहान तथा भाकपा (माले) की राज्य कमेटी सदस्य मनोरमा चौहान भी उपस्थित रहीं।
वक्ताओं ने आशा वर्करों सहित सभी मेहनतकश महिलाओं को सम्मानजनक वेतन, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक का दर्जा देने की मांग की तथा महिलाओं से अपने अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन भाकपा (माले) के जिला सचिव राकेश सिंह ने किया।
जारीकर्ता
अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा)
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment