Home » बुलंदशहर » शीतला माता मंदिर, माता घाट खुर्जा पर बासौड़ा का पर्व भव्यता व धूमधाम के साथ मनाया गया

शीतला माता मंदिर, माता घाट खुर्जा पर बासौड़ा का पर्व भव्यता व धूमधाम के साथ मनाया गया

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा : 10 / मार्च / 2026 : खुर्जा में आज शीतला सप्तमी के पावन अवसर पर शीतला माता मंदिर, माता घाट पर शीतला माता की पूजा एवं बासौड़ा का पर्व अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन परंपरागत रूप से एक वार्षिक मेले का रूप ले चुका है। आस्था का आलम यह था कि भोर की पहली किरण के साथ ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं।
श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शीतला माता की पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात अनेक श्रद्धालुओं ने मोर छल एवं मुर्गा उतरवाकर अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की मनौती मांगी। समाजसेवी डी.सी. गुप्ता ‘कांटे वाले’ ने बताया कि होली के बाद आने वाली शीतला सप्तमी का विशेष धार्मिक महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन शीतला माता के दर्शन मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। लोक आस्था के अनुसार माता रानी की पूजा-अर्चना करने से बच्चों को चेचक (माता रोग) से भी मुक्ति मिलती है।

वहीं आस्था के साथ-साथ मेले में उत्सव का माहौल भी देखने को मिला। मंदिर के बाहर लगे चाट-पकौड़े, खिलौनों, झूलों तथा प्रसाद के ठेलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
मेले की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने में पुलिस प्रशासन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, खुर्जा नगर के कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। नगर सेवा प्रमुख हैप्पी जी ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को सुव्यवस्थित ढंग से एक-एक कर दर्शन कराए गए और पूरे आयोजन के दौरान भक्तों ने शांतिपूर्वक पूजा-अर्चना की। व्यवस्था में निक्की, पवन, गोपाल, डी.सी. गुप्ता, अजय, रवि, सोनू, संजीव, मयंक, सुदेश, बंटी, सुदर्शन, शिवम, सूरज तथा माननीय संचालक अनिल , सुनील , समर्थ  एवं विभाग सेवा प्रमुख सरवचन  आदि का विशेष सहयोग रहा।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment