सुनील पाठक, krj न्यूज़, गोरखपुर
गोरखपुर : 12 / मार्च / 2026 : गोरखपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर समस्त कर्मचारियों द्वारा विश्व तंबाकू दिवस मनाया गया। लोगों ने शपथ लेकर अपने अपने परिचितों और अपने लोगों को तो रिश्तेदारों को नशीली पदार्थ का सेवन से बचने का शपथ लिया । और भविष्य में अपने अपना और अपने परिचितों को नशीली पदार्थों के सेवन से बचने का संदेश दिया ।आपको बताते चलें पूरे देश में विश्व तंबाकू दिवस मनाया जाता है जिसका असर समाज पर पडता भी है। लोग नशीली पदार्थों के सेवन से कैंसर की बीमारियों तक भी पहुंच जाते हैं। वही इस संबंध में जब अधीक्षक जंगल कौड़िया से उपरोक्त कार्यक्रम का फोटोस और वीडियो मांगा गया खबर लिखने के लिए तो मौके पर उपलब्ध नहीं करा पाए।

ऐसा लगता है यह लापरवाही की श्रेणी में आता है एक दूसरी घटना आपको बताते चलें यह अधीक्षक साहब जब मरीज देखते हैं तो बिना लाइन की देखते हैं जिससे इनका पर्चा उनके हाथ में उनका पर्चा उनके हाथ में चला जाता है भविष्य में कोई भी मरीज अगर दूसरे बीमारी की दवा दूसरा खा लेता है तो भारी नुकसान मरीज को उठाना पड़ सकता है ऐसा ही एक मामला विश्व तंबाकू दिवस के दिन सरोज और रीता नाम की महिलाओं में पर्चा का अदला बदल हो गया जिससे रीता नाम की महिला सरोज का पर्चा लेकर दवा लेकर के चली गई सरोज के काफी खोजबीन के बाद वह नहीं मिली अंत में सरोज को दूसरा पर्चा बनवाना पड़ा। बताते चलें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोरिया अधीक्षक की लापरवाही इस कदर है । की मरीजो को लाइनों से नहीं बुलाते हैं और उनके चेंबर में मरीज देखते समय काफी भी रहती है जिससे मरीज और डॉक्टर को देखने और दिखने में काफी और सुविधाओं का सामना करना पड़ता है इसलिए अधीक्षक साहब से जनता आग्रह करती है कि मरीज को लाइनों से लगा करके देखें और पूरी बात सुनकर उनका दवा लिखा जाए तो इससे मरीज भी राहत में रहेगा और डॉक्टर भी राहत में रहेंगे। इन सब मामलों को गोरखपुर सीएमओ को स्वत संज्ञान में लेकर निर्देश देते रहना चाहिए। ताकि आम जनमानस को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।












