Home » बुलंदशहर » भाजपा नेता राजू सोलंकी पर फायरिंग व रंगदारी का आरोप, 25 लाख मांगने का दावा

भाजपा नेता राजू सोलंकी पर फायरिंग व रंगदारी का आरोप, 25 लाख मांगने का दावा

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

खुर्जा  : 13 / मार्च / 2026 :  बुलंदशहर जनपद के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव सौदा हबीबपुर में भाजपा नेता राजू सोलंकी पर फायरिंग और रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि उनसे 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई और विरोध करने पर फायरिंग की गई।

घटना में घायल हुए बुजुर्ग देशराज सिंह को मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों का कहना है कि परिवार को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, जिससे वे दहशत में है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 7 नामजद और 8 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि आरोपी पक्ष से लगातार खतरा बना हुआ है।
पीड़ित बुजुर्ग देशराज सिंह ने बताया कि हमसे 25 लाख रुपये मांगे गए। पैसे न देने पर हमला कर दिया और फायरिंग की गई। अब हमें अपनी जान का डर है, प्रशासन से सुरक्षा चाहिए।

 

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This