Home » उत्तर प्रदेश » 20वें वर्ष में भी भव्यता के साथ निकला श्री हनुमान जन्म महोत्सव, 31 झांकियों और 7 बैंड ने मोहा मन

20वें वर्ष में भी भव्यता के साथ निकला श्री हनुमान जन्म महोत्सव, 31 झांकियों और 7 बैंड ने मोहा मन

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

दुष्यंत पचौरी हाथरस

 

आगरा : 3 / अप्रैल / 2026 : आगरा में श्री हनुमान जन्म महोत्सव का आयोजन इस वर्ष भी पूरे उत्साह, श्रद्धा और भव्यता के साथ किया गया। पिछले 20 वर्षों से लगातार आयोजित हो रहा यह महोत्सव इस बार भी नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। महोत्सव के अंतर्गत लगभग 8 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें 31 आकर्षक झांकियां, 7 बैंड और 55 कलाकारों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया।

यात्रा का शुभारंभ श्री सीताराम मंदिर से हुआ। इसके बाद शोभायात्रा थाना जगदीशपुर क्षेत्र के बोदला चौराहे से पश्चिमपुरी की ओर बढ़ी और आवास विकास के सभी सेक्टरों का भ्रमण करते हुए अंजनी धाम पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभायात्रा में भगवान हनुमान सहित विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां सजाई गईं। कई झांकियों में छोटे-छोटे बच्चों को देवी-देवताओं के स्वरूप में सजाकर प्रस्तुत किया गया, जिसने लोगों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से सनातन संस्कृति, भारतीय सभ्यता और धार्मिक मूल्यों को नई ऊर्जा देने का प्रयास किया गया।

यात्रा के दौरान गौ सम्मान आवाहन अभियान की एक विशेष झांकी भी शामिल रही, जिसने लोगों को गौ संरक्षण और सम्मान का संदेश दिया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे हजारों की संख्या में शोभायात्रा में शामिल हुए।

महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री राजेश जी, भागवत आचार्य पूनम किशोरी जी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर ने किया। उनके साथ विनोद गर्गाचार्य, करण गर्ग, प्रदीप शर्मा, राजकुमार पथिक, पार्षद जितेंद्र पाराशर, शिवम दुबे, गुंजन पाराशर और हरिओम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यात्रा के दौरान सैकड़ों बजरंगी कार्यकर्ता और पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मंच संचालन विनोद गर्गाचार्य और राजकुमार पथिक ने किया। अंजनी धाम पर शोभायात्रा के समापन के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान हनुमान की आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This