Home » बुलंदशहर » बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, दो घायल

बुलंदशहर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, दो घायल

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

बुलंदशहर : 19 / अप्रैल / 2026 :  कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से जमकर हमला कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

इस मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद रुपयों के लेनदेन को लेकर हुआ था। वहीं, पशुओं के अवैध कटान से जुड़े आरोपों को पुलिस ने निराधार बताया है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment