विक्रम-1 के पहले कक्षीय प्रक्षेपण से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दी स्काईरूट एयरोस्पेस को शुभकामनाएं

नई दिल्ली : 18 / जुलाई / 2026 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के पहले निजी तौर पर विकसित प्रक्षेपण यान विक्रम-1 के प्रथम कक्षीय प्रक्षेपण से पहले स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए इसे देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह मिशन भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान देगा और नवाचार, प्रौद्योगिकी तथा उद्यमशीलता के क्षेत्र में देश की बढ़ती क्षमता का परिचायक है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर जारी संदेश में कहा कि चार चरणों वाला विक्रम-1 रॉकेट तेज़ और मांग के अनुरूप प्रक्षेपण सेवाएं देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह मिशन देश के युवाओं की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और नवाचार की भावना को प्रदर्शित करता है तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों के सकारात्मक परिणामों को भी सामने लाता है।

मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की पूरी टीम के सफल प्रक्षेपण की कामना करते हुए कहा कि विक्रम-1 नई ऊंचाइयों को छुए, इतिहास रचे और आने वाली पीढ़ियों के नवप्रवर्तकों के लिए प्रेरणा बने।

प्रधानमंत्री ने देशवासियों, विशेषकर युवाओं से इस ऐतिहासिक मिशन को देखने और #IndiaWithVikram1 के माध्यम से स्काईरूट एयरोस्पेस की सफलता की शुभकामनाएं देने का भी आह्वान किया।

Loading

krjnews
Author: krjnews

Leave a Comment