Home » नई दिल्ली » इंडिया पोस्ट ने शुरू की शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 75 हजार रुपये तक के पुरस्कार

इंडिया पोस्ट ने शुरू की शुभंकर डिजाइन प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेंगे 75 हजार रुपये तक के पुरस्कार

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

नई दिल्ली : 18 / जुलाई / 2026 :  संचार मंत्रालय के डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट के आधिकारिक शुभंकर (मैस्कॉट) के चयन के लिए इनोवेट इंडिया मायगव (MyGov) प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर की डिजाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ऐसा शुभंकर तैयार करना है, जो इंडिया पोस्ट के विश्वास, विश्वसनीयता, समावेशिता, सेवा और डिजिटल नवाचार जैसे मूल्यों का प्रभावी प्रतिनिधित्व कर सके।

यह प्रतियोगिता देश के सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। इच्छुक प्रतिभागी 15 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक मायगव प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना मौलिक शुभंकर डिज़ाइन, उसके लिए उपयुक्त नाम और एक संक्षिप्त अवधारणा पत्र जमा कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। शुभंकर डिजाइन श्रेणी में प्रथम पुरस्कार 75 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये रखा गया है। वहीं, शुभंकर नामकरण श्रेणी में क्रमशः 25 हजार रुपये, 15 हजार रुपये और 10 हजार रुपये के पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शुभंकर डिजाइन और नामकरण दोनों श्रेणियों के पुरस्कार अलग-अलग और स्वतंत्र होंगे।

डाक विभाग के अनुसार, चयनित शुभंकर इंडिया पोस्ट का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनेगा। इसका उपयोग प्रचार अभियानों, डाक टिकट उत्पादों, जनजागरूकता कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, सोशल मीडिया और अन्य आधिकारिक संचार माध्यमों में किया जाएगा।

डाक विभाग ने छात्रों, डिजाइनरों, कलाकारों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने और इंडिया पोस्ट की नई दृश्य पहचान को आकार देने में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment

Latest Video

Advertisement

Gold and Silver price

मौसम की जानकारी

Live Poll

[democracy id="1"]

Also Read This