Home » गोरखपुर » फर्जी मुकदमे में फंसाने और उत्पीड़न का आरोप, एसपी से शिकायत

फर्जी मुकदमे में फंसाने और उत्पीड़न का आरोप, एसपी से शिकायत

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

सुनील पाठक , गोरखपुर

 

बस्ती : 23 / सितम्बर / 2026 :   मुंडेरवा थाना क्षेत्र के दसौती गांव निवासी सत्येंद्र यादव ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने, मारपीट, धमकी, धनउगाही और मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में सत्येंद्र यादव ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में मनीषा से हुई थी और दोनों के दो बच्चे हैं। पारिवारिक विवाद के बाद दोनों के बीच संबंध खराब हो गए। प्रार्थी के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया और बाद में परिवार न्यायालय बस्ती में तलाक का वाद भी दाखिल किया गया।

आरोप है कि इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा मनीषा के माध्यम से लगातार शिकायतें कराकर उसे परेशान किया जा रहा है। सत्येंद्र का आरोप है कि 25 जुलाई 2026 को उसे बच्चों के साथ न्यायालय बुलाया गया, जहां कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी तथा 50 हजार रुपये छीन लिए। आरोपियों ने पुलिस से फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि खझौला पुलिस चौकी प्रभारी द्वारा भी 20 जुलाई और 30 अगस्त को उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। सत्येंद्र ने एसपी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई तथा स्वयं और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment