Home » गाजियाबाद » वादी संवाद से बढ़ा भरोसा, 219 लोगों से पुलिस ने किया सीधा संवाद

वादी संवाद से बढ़ा भरोसा, 219 लोगों से पुलिस ने किया सीधा संवाद

Share This Article

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]

गाजियाबाद  : 23 / सितम्बर / 2026 :    पुलिस आयुक्त के निर्देशन में कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों में बुधवार को वादी संवाद दिवस का आयोजन किया गया। जनकेंद्रित पुलिसिंग की अवधारणा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विवेचनाधीन प्रकरणों के वादियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित करते हुए उन्हें उनके मामलों की वर्तमान स्थिति, विवेचना की प्रगति एवं पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराना तथा उनकी समस्याओं का यथासंभव विधिसम्मत एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना रहा।

वादी संवाद दिवस के दौरान विवेचनाधीन एफआईआर, एनसीआर एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों के वादियों को संबंधित थानों पर आमंत्रित किया गया। संबंधित विवेचकों एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा वादियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके प्रकरणों की अब तक की कार्यवाही एवं विवेचना की प्रगति के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।

वादियों द्वारा प्रकरणों से संबंधित पूछे गए प्रश्नों का उपलब्ध अभिलेखों एवं तथ्यों के आधार पर जवाब दिया गया तथा उन्हें नियमानुसार की जा रही पुलिस कार्रवाई से अवगत कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने वादियों की ओर से सामने रखी गई समस्याओं एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए संबंधित मामलों में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जोनवार आंकड़ों के अनुसार नगर जोन के थानों में 66 वादी, ट्रांस हिंडन जोन में 84 वादी तथा ग्रामीण जोन में 69 वादी संवाद के लिए उपस्थित हुए। इस प्रकार कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों में कुल 219 वादियों से पुलिस अधिकारियों एवं संबंधित विवेचकों द्वारा प्रत्यक्ष संवाद किया गया।

पुलिस के अनुसार, वादी संवाद दिवस का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता को बढ़ावा देना, वादियों को उनके प्रकरण की वास्तविक एवं अद्यतन स्थिति से अवगत कराना तथा विवेचना के संबंध में उत्पन्न किसी भी जिज्ञासा या समस्या का विधिसम्मत समाधान उपलब्ध कराना है।

पुलिस विभाग का मानना है कि ऐसे प्रत्यक्ष संवाद से आमजन को अपने प्रकरण की प्रगति की जानकारी समय पर प्राप्त होती है और पुलिस कार्यप्रणाली के प्रति विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करने में सहायता मिलती है।

कमिश्नरेट पुलिस द्वारा जनसामान्य से संबंधित प्रकरणों में पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनकेंद्रित पुलिसिंग को प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य से इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रमों को निरंतरता प्रदान करने पर जोर दिया जा रहा है।

Loading

krjnews
Author: krjnews

KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।

Leave a Comment