खुर्जा : 24 / सितम्बर / 2026 : वेदवती देवी विद्या मंदिर में विज्ञान प्रदर्शनी, हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं समूह गान प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के संचालक डॉ. रामवीर सिंह तथा सचिव सविता चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

डॉ. रामवीर सिंह और सचिव सविता चौधरी के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतर-स्कूल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
गत 22 सितंबर 2026 को ‘भारत विकास परिषद’ द्वारा आयोजित अंतर-स्कूल समूह गान प्रतियोगिता में वेदवती देवी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ट्रॉफी अपने नाम की। इस विजेता टीम में क्षमा, ख़ुशी, महक, उन्नति, दिव्य, कशिश, पारी और यशी चौधरी शामिल रहीं, जिन्हें मंच पर सम्मानित व पुरस्कृत किया गया।
इसके साथ ही विद्यालय में आयोजित ‘हिंदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों—पायल, वर्षा, सागर, महक, सिम्मी, करण और निक्की को भी सम्मानित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए आकर्षक एवं नवाचारी मॉडलों की अतिथियों ने जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सैनिक विपिन शिशोदिया रहे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भाटी जी, सचिव लोकेश, प्रवक्ता गजेंद्र, धीरेन्द्र शास्त्री, सचिन और छोकर सहित समिति के अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में संचालक डॉ. रामवीर सिंह और सचिव सविता चौधरी ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।
![]()
Author: krjnews
KRJ News एक विश्वसनीय हिंदी डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है, जिसका उद्देश्य पाठकों तक तेज़, निष्पक्ष और तथ्यपरक समाचार पहुँचाना है।










